टेंडर धोखाधड़ी से बचें
सरकारी टेंडर के नाम पर धोखाधड़ी होती है। सही मदद कैसी होती है और किन संकेतों से सावधान रहें, यहां जानें।
खतरे के संकेत
- जो 'पक्का' या 'फिक्स' टेंडर का वादा करे, या अफसरों से 'सेटिंग' का दावा करे।
- EMD, टेंडर फीस या सिक्योरिटी डिपॉज़िट एजेंट के निजी खाते में मांगना।
- 'GeM रजिस्ट्रेशन फीस' को सरकारी शुल्क बताना। आधिकारिक पोर्टल पर GeM सेलर रजिस्ट्रेशन मुफ्त है।
- आपका DSC टोकन और PIN सौंपने या कूरियर करने को कहना।
- सरकारी चिह्न, तिरंगा या 'Official', 'Govt approved' जैसे शब्दों से सरकारी दिखने वाली वेबसाइट या WhatsApp प्रोफाइल।
- टेंडर 'ब्लॉक' करने के नाम पर तुरंत भुगतान का दबाव।
हमारा वादा
- हम एक प्राइवेट कंसल्टेंसी हैं। हम किसी सरकारी संस्था का प्रतिनिधित्व नहीं करते।
- हम सिर्फ लिखित में बताई गई सर्विस फीस लेते हैं, जो GST इनवॉइस के साथ Soft Trade Enterprises को दी जाती है।
- आपका DSC, आपका भुगतान और बिड की अंतिम कीमत आपके नियंत्रण में रहते हैं।
- हम आपसे सिर्फ +91 92506 26520 और [email protected] से संपर्क करते हैं।
अगर कोई किसी दूसरे नंबर या अकाउंट से SoftTender के नाम पर संपर्क करे तो भुगतान न करें। हमें WhatsApp पर बताएं और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) या हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करें।